LatestNewsPoliticsमप्रमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्य-प्रदेश में एक महीने का पानी 15 दिन में बरसा

भोपाल. मानसून सीजन जल्द खत्म होने वाला है। जाते-जाते मानसूनी बारिश ने आधे से ज्यादा राज्यों को भिगो दिया। मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में होने वाली एक महीने की बारिश पिछले 15 दिनों में हो गई है। इस महीने प्रदेश में आमतौर पर 6 इंच बारिश होती है। इस बार 15 सितंबर तक 5.6 इंच बारिश हो चुकी है।

बारिश ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है। उससे देश में बारिश की कमी में एक परसेंट की गिरावट आई है। अगस्त में देशभर में सामान्य से 10.13% कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। सितंबर में यह गिरकर 9.13% हो गई। अगस्त में तो पिछले 122 साल का सूखे का रिकॉर्ड टूटा था। इस बार अगस्त महीने में पूरे देश में बारिश में 36% की गिरावट हुई थी। यह 1901 के बाद अगस्त में होने वाली सबसे कम बारिश थी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

शुक्रवार को बिजनौर में कोटावाली नदी के रपटा पर नेपाल-भारत फ्रेंडशिप बस फंस गई थी।शुक्रवार को बिजनौर में कोटावाली नदी के रपटा पर नेपाल-भारत फ्रेंडशिप बस फंस गई थी।

गंगानगर में शुक्रवार शाम तेज बारिश और हवा के कारण लोगों को हुई परेशानी।गंगानगर में शुक्रवार शाम तेज बारिश और हवा के कारण लोगों को हुई परेशानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *