अश्लील वीडियो चैट वायरल, मंत्री की होने का दावा

ग्वालियर. न उगलते बन रहा, न निगलते बन रहा ग्वालियर-चंबल अंचल के एक मंत्री की हालत कुछ ऐसी ही है। दरअसल, इलाके में एक अश्लील वीडियो वाली चैट के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिसे लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये एक मंत्री की है। मंत्री जी के इलाके में इसी तरह के कुछ और मामले सामने आए हैं। जिसे लेकर संबंधित लोगों ने FIR दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया। इनमें एक महिला भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि यह महिला अपने साथियों के साथ मिलकर हाई प्रोफाइल और पैसे वाले लोगों को जाल में फंसाकर पैसे ऐंठती है। वैसे जिस अश्लील वीडियो चैट को मंत्री जी से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है, उसे लेकर उनकी ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, मंत्री जी ने एक सभा में ये जरूर कहा कि तुम्हारा भैया ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जिससे क्षेत्र का नाम बदनाम हो। अब मंत्री जी के इस बयान को वायरल हो रहे चैट से जोड़कर विरोधी मजे ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *