बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 2 की बॉडी मिली

अनंतनाग में सेना आतंकियों के करीब पहुंच चुकी हैबारामूला. कश्मीर के बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास उरी, हथलंगा इलाके में शनिवार यानी 16 सितंबर को सेना ने एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। तीसरे आतंकी की लाश, बॉर्डर के पास पड़ी है। पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग होने के कारण बॉडी नहीं उठाई जा सकी है। तीनों की पहचान होना बाकी है। उरी-हथलंगा में सुबह आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। ये वही इलाका है जहां दिसंबर 2022 में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। तब एक गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद किया था।

बारामूला लाइन ऑफ कंट्रोल के पास बसा हुआ जिला है, जहां से आतंकी अक्सर घुसपैठ की कोशिश करते हैं। - Dainik Bhaskar

अनंतनाग में एनकाउंटर का आज पांचवा दिन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मंगलवार शाम को हुई आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी रही। यहां अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। अनंतनाग में पहाड़ी इलाके के घने जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश में करीब दो हजार जवान लगे हैं। ड्रोन सर्विलांस में जहां भी आतंकियों के छिपे होने की संभावना है, वहां मोर्टार दागे जा रहे हैं। हेलिकॉप्टर और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है। पीर पंजाल नाम का यह पहाड़ी इलाका करीब 4300 किमी में फैला है, जो सर्च ऑपरेशन के लिए बड़ी चुनौती है। आतंकियों ने मंगलवार (12 सितंबर) शाम उस वक्त हमला किया था, जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। अब तक सेना के दो अधिकारी, एक जवान और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो चुके हैं।

अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में इसी पहाड़ी पर आतंकी छिपे हैं।अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में इसी पहाड़ी पर आतंकी छिपे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *