घुसपैठ कर रहे 7 आतंकियों को पीओके के ग्रामीणों ने खदेडा
पीओके. पाक सेना की शाह पर आतंकी पीओके से होते हुए जम्मू कश्मीर में दाखिल हो रहे है लेकिन पीओके के ग्रामीणों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वे पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की धमकियों की परवाह न करते हुए घुसपैठ रोकने की कोशिश कर रहे है। अनंतनाग मुठभेड के चंद घंटों बाद यानी बुधवार शाम पीओके के बाडीकोटा गांव के लोगों ने बडी गाडी (नंबर आईडीएस4081) से आए 7 आतंकियों को भारी समान के साथ देखा था। इनके पास भारी बैग थे जिनमें ड्रग्स और हथियार आदि हो सकता है। ग्रामीणों ने जब पूछा कि आप कौन है तो वे बोले, खुफिया विभाग से है पहचान नहीं बता सकते। बहस ज्यादा बढ गई और ग्रामीणों ने खदेडा तो 3 लोग गाडी लेकर पाकिस्तानी चौकी की तरफ भाग गए और बाकी 4 लोग सीजफायर लाइन की ओर चले गए। इधर से घने जंगलों को पार करते हुए उरी भी पहुंचा जा सकता है।
इन रास्ते से भी घुसपैठ
पीओके के बाग जिले के ग्रामीणों के अनुसार कई बार इस तरह के संदिग्ध लोग आजाद कश्मीर के बाग जिले से धौल्ली रोड होते हुए रेरा पहुंचते है फिर वहां से बाडीकोटा गांव से सेरीकस नाले के किनारे घने पहाडी जंगलों में चले जाते है। वहां से उनके लि उरी तक पहुंचना भी आसान हो सकता है। माना जाता है कि इनमें ज्यादातर ड्रग्स तस्कर होते है। मगर इस रास्ते आतंकवादी से इनकार नहीं किया जा सकता।
पीओके के बाडीकोटा गांव के लोगों का कहना है कि जब हमारे लोग सोशल मीडिया पर इस तरह की घुसपैठ पर सवाल उठाते है तो पुलिस तलाश में लग जाती है और धमकियां देती है। हम चाहते है कि इस तरह भारत की सीमा में दाखिल होने वाले संदिग्धों की लाशें ही वापस आनी चाहिए। हम उनके सपोर्टर नहीं बनना चाहते।
