भोपाल और रतलाम के बाद उज्जैन में ‘सर तन से जुदा’ की धमकी मिली महामंडलेश्वर को, उर्दू में लिखा था पत्र
उज्जैन. Sar Tan Se Juda Ujjain मध्यप्रदेश के चुनाव से पूर्व एक बार फिर धमकी भरा पत्र सामने आया है। रतलाम के बाद उज्जैन के संत को धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गयी है। महामण्डलेश्वर सुमनानंद गिरि महाराज को उर्दू में लिखा पत्र मिला है। इसमें लिखा हुआ है। ‘गुस्ताखे रसूल की एक सजा सर तन से जुदा-सर तन से जुदा’ इस मामले में अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्रपुरी ने पुलिस को इस धमकी भरे पत्र के संबंध में शिकायत की है।
धमकी भरा पत्र कब मिला था
स्ुमनानंद गिरी महाराज ने बताया कि 9 सितम्बर शनिवार की रात की बात है। वह भानपुरा से उज्जैन आश्रम लौट रहे थे। तभी जावरा व नागदा के बीच में उनकी गाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने रोका और रोक कर धमकी दी कि तुम हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हो सनातनी प्रचार कर रहे हो। आश्रम में घुस कर ऐसा करेंगे कि याद रखोगे और भाग गये।
