सुरजेवाला बोले सिंधिया से कह रहे ग्वालियर मत जाओ, जूते बजेंगे

भोपाल. कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, BJP में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिर फुटौव्वल सभी हर रोज देख रहे हैं। सिंधिया को कहा जाता है कि आप ग्वालियर-चंबल में मत जाइएगा। वहां जूते बजेंगे। सुरजेवाला ने कांग्रेस नेताओं के गढ़ में बीजेपी नेताओं की जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर ये बात शुक्रवार को कही। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के रूट मैप को लेकर पीसीसी में सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और AICC द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भाजपा और सिंधिया पर हमला बोला।

सुरजेवाला ने कहा, राकेश सिंह को यात्रा का प्रभारी बनाकर 3 दिन से मंच पर चढ़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वीडी शर्मा को बैरियर से कूदकर स्टेज तक आने की जहमत करनी पड़ रही है। इनके नेता किस तरह से अपमानित हो रहे हैं। क्या यह नहीं दर्शाता कि भारतीय जनता पार्टी हार का मुंह सामने देखकर बौखलाई हुई है। उसका इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि मई 2011 में शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ बीना रिफाइनरी के 12 हजार करोड़ के निर्माण और उद्घाटन में हिस्सा लिया हो और अब वह दोबारा कसीदे पढ़ रहे हैं। उसमें एक नई मशीन लगाओगे तो जनता का करोड़ों रुपया खर्च कर दोगे। सुरजेवाला का बयान सामने आने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस तरह की शब्दावली का उपयोग न करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *