EOW ने 3 ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर दर्ज किया केस
जबलपुर. आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ने एक करोड़ 7 लाख रुपए की टैक्स चोरी के मामले में तीन ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों ही आरोपियों पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कारोबारियों ने बिना टैक्स चुकाए 9 ट्रक स्क्रैप कर बेच दिया था। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। आरोपी महेंद्र सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह ठाकुर और मुन्नी बाई ठाकुर हैं।
