एयरपोर्ट पर दिलीप बिल्डकॉन का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 8 घायल 2 हिस्सों में टूटा, आग लगी

Private Jet Accident | Mumbai Airport के रनवे पर निजी विमान के फिसलने से 3 घायल, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त | Navabharat (नवभारत)मुंबई. एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान शाम 5 बजकर 8 मिनट पर रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।

विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई। इसी वजह से यह घटना हुई। - Dainik Bhaskar
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि प्लेन VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 VT-DBL है। ये मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दो रनवे बंद किए गए, जिन्हें शाम 6.45 बजे फिर चालू कर दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *