ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने आयी ढेर सारी गाये
शाजापुर. ज्योतिरादित्य सिंधिया शाजापुर में आयोजित जन आर्शीवाद यात्रा को संबोधित करने के बाद वहां से निकल रहे थे मोहन बड़ादिया में ठीक उसी समय सिंधिया के काफिले के सामने बहुंत सारी गायें सामने आ गयी, प्रदेश सरकार ने सिंधिया की सुरक्षा में भारी चूक माना है। इसके बाद वहां पर तैनात पुलिस ने सिंधिया के काफिले के सामने आयी गायों को हटाया, तब जाकर रथयात्रा आगे बढ़ पायी ।सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा ने आज शाम शाजापुर जिले के ग्राम सादनखेड़ी से जिले में प्रवेश किया। जन आर्शीवाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। मोहन बड़ोदिया में जन आर्शीवाद का भव्य स्वागत किया गया। यहां आयोजित आमसभा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज मुझे आपके बीच आने का सौभाग्य प्रापत हुआ है। आप सभी के साथ होने का एक और संबंध हैं माटी का रिश्ता, परिवार का संबंध, आपके परिवार और मेरे परिवार ने मिलकर शाजापुर, राजगढ़ औरा झालावाड़ तक काम किया है।
