कांग्रेस के 55 प्रत्याशियों की लिस्ट वायरल
भोपाल. दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी और वरिष्ठ नेताओं की वन टू वन चर्चा हुई। इस बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची जन आक्रोश यात्रा सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक के खत्म होने के कुछ ही घंटे बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची वायरल होने लगी।
इस लिस्ट में करीब 55 उम्मीदवार घोषित बताए गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर वाली लिस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कांग्रेस नेताओं के फ़ोन घनघनाने लगे। क्योंकि इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए। इस लिस्ट में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर को मुरैना और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश नायक को दतिया, कोलारस के मौजूदा बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को कांग्रेस ने कोलारस से ही अपना उम्मीदवार घोषित होना बताया गया।
