MP में कांग्रेस ने कैंडिडेट घोषित करने पर ED-IT की छापेमारी की टेंशन में रोकी लिस्ट

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस फिलहाल उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी। उम्मीदवारों के नाम घोषित करने को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। इसके पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इनमें संसद के विशेष सत्र और ED-IT की छापेमारी समेत कुछ और भी वजह हैं। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय कुमार लल्लू और सप्तागिरि उलाका के साथ प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ 4 दिनों तक चर्चा की थी। इसके बाद दिल्ली में मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें माना जा रहा था कि हारी हुई सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को भी हुई। इसमें नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की गई, लेकिन कांग्रेस ने कैंडडेट की लिस्ट जारी नहीं की।
प्रत्याशियों पर प्रशासनिक दबाव और कार्रवाई का डर
कांग्रेस को आशंका है कि यदि उसने हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए तो प्रशासन और तमाम जांच एजेंसियों के जरिए प्रत्याशियों पर कार्रवाई की जा सकती है। और उन पर प्रेशर बनाया जा सकता है। ऐसे में यदि प्रत्याशी इसमें उलझे तो चुनाव प्रभावित हो सकता है, इसलिए कांग्रेस आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रही है।
दिग्विजय सिंह ने जताई छापेमारी की आशंका
मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर लोकसभा ऑब्जर्वर की बैठक हुई थी। बैठक के बाद पूर्व सीएम दिग्विजिय सिंह ने मीडिया से चर्चा में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर विपक्षी दल खासकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की तैयारी कर रही है। जगह-जगह आईटी के दफ्तर खोले जा रहे हैं और अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *