भारत को मिला पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट प्लेन, 56 में से 16 प्लेन रेडी टू फ्लाई कंडीशन में आयेंगे, 40 प्लेन भारत में होंगे तैयार

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की तैनाती आगरा एयरबेस में होगी। जहां इसके पायलट्स का ट्रेनिंग सेंटर भी अगले साल तक तैयार हो जाएगा। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. यूरोपियन कम्पनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने बुधवार को भारत को पहला C-295 टैक्टिकल मिलिट्री एयर लिफ्ट प्लेन सौंप दिया गया है। एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले शहर में इस प्लेन को रिसीव किया गया है। इस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को 15 सितम्बर को दिल्ली लाया जायेगा। एयरचीफ एक दिन पूर्व ही प्लेन लेने के लिये स्पेन पहुंच गये थे। यह एयरक्राफ्ट पिछले 3 दशकों सेवा में लगे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एवरो-748 को रिप्लेस करने के लिये लाया जा रहा है।


प्लेन को C-295 को स्पेन के सेविले प्लांट में बनाया जा रहा है। भारतीय वायुसेना में इसका फायनल इंडक्शन इसी माह हिंडन एयरबेस पर होगा। दूसरा एयरक्राफ्ट मई 2024 तक भारत आयेगा। रिपोटर््स के अनुसार पहले C-295 ट्रासपांब् एयरक्राफ्ट की तैनाती आगरा एयरबेस में होगली। जहां इसके पायलेट्स का ट्रेनिंग सेंटर भी अगले साल तक तैयार हो जायेगा। सितम्बर 2021 में भारत ने एडी स्पेस के साथ C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिये 21 हजार करोड रूपये की डील की थी। इसमें 56 प्लेन की मांग की गयी थी। इनमें से 16 प्लेन रेडी टू-फ्लाई कंडीशन में स्पेन से आयेंगे। बाकी के 40 प्लेन गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस सिस्टम कंपनी बनायेगी।

एयरक्राफ्ट C-295 की खासियत
ये एयरक्राफ्ट शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये एयरक्राफ्ट 320 मीटर की दूरी में ही टेक-ऑफ कर सकता है। वहीं, लैंडिंग के लिए 670 मीटर की लंबाई काफी है। यानी लद्दाख, कश्मीर, असम और सिक्किम जैसे पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन में ये एयरक्राफ्ट मददगार साबित होगा।
एयरक्राफ्ट अपने साथ 7,050 किलोग्राम का पेलोड उठा सकता है। एक बार में अपने साथ 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स, 24 स्ट्रेचर या 5 कार्गो पैलेट को ले जा सकता है।
लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है। 2 लोगों के क्रू केबिन में टचस्क्रीन कंट्रोल के साथ स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम भी है।
C-295MW ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में पीछे रैम्प डोर है, जो सैनिकों या सामान की तेजी से लोडिंग और ड्रॉपिंग के लिए बना है।
एयरक्राफ्ट में 2 प्रैट एंड व्हिटनी PW127 टर्बोट्रूप इंजन लगे हुए हैं। इन सभी प्लेन को स्वदेश निर्मित इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट से लैस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *