मैंने इतनी बड़ी मालायें कभी नहीं पहनी जितनी जन आर्शीवाद यात्रा में पहनाई गयी, मैं स्वागत से अभिभूत हूं-कैलाश विजयवर्गीय

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा में शामिल होने के बाद बुधवार की सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं। पिछले चुनाव में मिली करारी हार के बाद ग्वालियर-चबल पर फोकस रखने पर विजयवर्गीय कने कहा है कि पिछली बार यहां 2 अप्रैल की घटना हुई थी और कांग्रेस ने उसका लाभ उठाय।
कांग्रेसी इसी स्टाइल से चुनाव लड़ती है। अंग्रेस डिवाइड एंड रूल का सिद्धांत अपनाते थे वह चले गये और आज कांग्रेस उनका काम कर रही है। वर्ष 2018 में भी कांग्रेस ने सामाजिक समरसता को तोड़ने का काम किया था लेकिन अब जनता समझ गयी है। कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया गया है। इसलिये इस बार वह सबक सिखायेगी।
ग्वालियर में जन आर्शीवाद यात्रा में शामिल होने आय बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जो प्यार और आर्शीवाद हमें ग्वालियर में मिला है मैं उससे बहुत गदगद हूं, अभिभूत हूं। उन्होंने कहा है कि मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक सफर में जितनी मालायें और इतनी बडी मलायें नहीं पहनी होंगी उससे कहीं ज्यादा मंगलवार को जन आर्शीवाद यात्रा में पहनाई गयी है। यह जनता का प्यार है। जिसका मैं सम्मान करता हूं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मैं जब यहां आ रहा था तो मैंने नरेन्द्रसिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों से निवेदन किया था साथ रहने के लिये, लेकिन उनकी ड्यूूटी अलग-अलग जगह थी और उन्होंने दूर से बैठकर ही ऐसा इंतजाम करा दिया जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी मैं दोनों को धन्यवाद देता हूं।
दिग्विजय पर बोले-उन्हें गंभीर नेता नहीं मानता
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के विपक्ष के लिए ED, CBI तैयार रखने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह को गंभीर नेता नहीं मानता और उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि वे हमेशा समाज को भ्रमित करने की राजनीति करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक जैन तीर्थ के बारे में बजरंग दल का नाम लेकर गलत ट्वीट किया फिर हटा लिया। इस दौरान दो घंटे ट्वीट रहा यदि इन दो घंटे में समाज के बीच टकराव हो जाता तो कौन जवाब देता।
कांग्रेस के पास कोई चेहरा ही नहीं
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं बचा है और यदि बचा है तो सिर्फ कांग्रेस का दोहरा चरित्र। I.D.N.I.A. गठबंधन के उनके साथी नेता तमिलनाडू के सीएम के बेटे व सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करते हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री स्टालिन का समर्थन करते हैं और राहुल गांधी चुप रहते हैं। इधर कमल नाथ बाबा बागेश्वर की कथा कराते हैं जो सनातन का झंडा पूरे विश्व में फहराना चाहते। उन्होंने कहा कि मुगल आए अंग्रेज आए और भी कई आए लेकिन सनातन को ख़त्म नहीं कर पाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *