गिरवाई नाके से मोहना के लिये रवाना हुई जन आर्शीवाद यात्रा

ग्वालियर. विधानसभा ग्वालियर ग्रामीण में पिछले 5 वर्षो से अभी तक 336 करोड़ रूपये का निर्माण कार्य और गिरवाई गांव के आसपास गांव को पंचायत से हटाकर नगरनिगम सीमा में लेकर आये इतना काम हमारे यहां नहीं हो पाया । हमें एक-एक काम के लिये अधिकारियों को बोलना पड़ता है। कांग्रेस तो झूठ बोलती है इन्होंने चुनाव में कहा था कि हमारी सरकार 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेगी नही ंतो सीएम बदल देगी इन्होंने न ही कर्जा माफ और न ही सीएम बदला। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरवाई नाका गांव पर जन आर्शीवाद यात्रा को संबोधित करते हुए कही। इस जनआर्शीवाद यात्रा में प्रवेश साहब सिंह वर्मा, यूपी की मंत्री बेबीरानी मौर्य, मप्र राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, महामंत्री भारतभूषण शर्मा, जितेन्द्र गुर्जर सहित भाजपा नेता मंचासीन थे। इस मौके पर दिल्ली सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा और बेबीरानी ने भी संबोधित किया।

आज भी भाजपा वोट मांग रही है
आज भी हम विकास के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं हम आपको बता दें कि भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो जनता के बीच खड़े हो वोट मांग सकता है। गिरवाई के आस पास रियासत के समय बने चारों बांध को जीर्णोद्वार किया जा रहा है इससे आसपास की आबोहवा बदल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *