ग्वालियर में मंच पर कुर्सी को लेकर नाराज हुई, इमरती सिंधिया के पास कहकर निकलने लगी
ग्वालियर. फूलबाग मैदान पर लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री व मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन कुर्सी नहीं मिलने पर नाराज हो गईं। वह केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के पास पहुंची और उनसे जाने की कहकर निकलने लगी। तभी सिंधिया ने उनको समझाया और अपने दाहिने तरफ मदन कुशवाह की कुर्सी पर बैठाया। इसी तरह प्रदेश कार्य समिति सदस्य वेद प्रकाश शर्मा भी मंच पर स्थान न मिलने से नाराज होकर चले गए। उनको ऊर्जा मंत्री, सहित कई नेताओं ने समझाया, लेकिन वह नहीं रुके।
