भोपाल-दिल्ली ट्रेन रूट तीन घंटे रहा बंद, ग्वालियर से कई ट्रेनों को किया डायवर्ट

भोपाल. राजस्थान के धौलपुर में तेज बारिश के बाद भोपाल-दिल्ली रेलवे ट्रैक तीन घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा। यहां पानी की वजह से ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई थी। सूचना पर रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को ग्वालियर से इटावा होकर डायवर्ट किया गया है। कई ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर रोका गया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटरियों का रिस्टोरेशन का कार्य करीब पूरा हो गया है। इसके बाद सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। रेलवे इंजीनियर मोहन मीणा ने बताया कि सुबह करीब 3 मीटर पटरी की जमीन धंसने की सूचना मिलने के बाद ही युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया था। जिसके लिए ट्रैक के नीचे वुडन, स्टोन और मिट्टी को भरवाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है।

कई ट्रेनें ग्वालियर से डायवर्ट
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर नई दिल्ली 12192 और 12617 मंगला एक्सप्रेस का रूट ग्वालियर से इटावा होकर डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि 12781 स्वर्ण जयंती, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12807 समता एक्सप्रेस, 12641 कन्याकुमारी से हजरत निजामुद्दीन और 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस को बीना से कोटा और मथुरा से डायवर्ट कर दिल्ली भेजा जा रहा है। 11807 पैसेंजर और 14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *