शिवराज कैबिनेट-अतिथि शिक्षकों का डबल मानदेय, सीएम लाड़ली बहना आवास, , स्वस्थ्य शिक्षा सेक्टर में 435 नये पद भरे जायेंगे

Shivraj Cabinet Meeting: अतिथि शिक्षकों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आजभोपाल. मध्यप्रदेश में मॉब लिचिंग पीडि़तों को सरकार 10 लाख रूपये तक मुआवजा देगी। मप्र मॉब लिंचिंग पीडि़त प्रतिकार योजना 2023 को शनिवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गयी है। यदि मॉब लिंचिंग में किसी की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 10 लाख मुआवजा मिलेगा।
घायलों के लिये 4 से 96 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। इसमें मॉब लिंचिंग की वह सभी घटनायें शामिल होंगी जो धर्म, जाति, भाषा या अन्य किसी से होती हैं। मप्र की योजना में मॉब लिंचिंग उसे मानी जायेगी, जिसमें 5 या उससे अधिक आरोपी शामिल हों।
CM लाडली बहना आवास योजना को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना को भी मंजूरी दे दी गयी है। यह योजना पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे होगी। जिन्हें पीएम आवास योजना में मकान नहीं मिल जाये। उन्हें इस योजना के तहत मकान दिये जायेंगे। हेल्थ और एज्यूकेशन सेक्टर में 435 नये पद भरे जायेंगे।
अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का फैसले पर मिली मंजूरी
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग ने बताया कि अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने पर फैसला हुआ है। वर्ग एक को 9 से 18 हजार रूपये, वर्ग 2 से 14 हजार रूपये और वर्ग तीन को 5 से बढ़ाकर 10 हजार रूपये मानदेय दिया जायेगा। 4.5 हजार अतिथि शिक्षकों को फायदा मिलेगा।
कैबिनेट में भी लिए गए निर्णय …
भोपाल में सिविल अस्पताल 300 बिस्तर का होगा, 195 नए पद भरे जाएंगे
फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी गांधी नगर भोपाल के लिए बरखेड़ा बोंदर (हुजूर) में 12 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई।
भोपाल में 100 बेड वाला कैलाशनाथ काटजू अस्पताल (सिविल अस्पताल) 300 बेड (मातृ एवं शिशु अस्पताल में उन्नयन) का होगा। 195 नए पद सृजित किए गए हैं।
डॉक्टरों की DACP की मांग पूरी
शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक, मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर की DACP (डायनामिक स्टोर्ड करियर प्रोग्रेस) की मांग हुई पूरी।
शैक्षणिक 3, 7 और 14 वर्ष की सेवा पूरी होने पर 8, 9 और 10 हजार का वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
MBBS 5, 10, 15 और 10 सेवा अवधि पूर्ण होने पर 8, 9, 10 और 20 हजार रुपए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
6 नए कॉलेज में 240 नए पद भरे जाएंगे
6 नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। इनके लिए 240 नए पद सृजित किए जाएंगे।
ये कॉलेज उमरिया के बिलासपुर और भरेवा, नरसिंहपुर के सालीचौका, नर्मदापुरम के शिवपुर, सीहोर के चकल्दी और हरदा के रेहटगांव में खुलेंगे।
JEE में 1.5 लाख से नीचे रैंक वाले स्टूडेंट्स को भी अब मेधावी विद्यार्थी का लाभ
SC/ST, OBC और निशक्तजनों के बैकलॉग कैरी फॉरवर्ड पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा 1 जुलाई से बढ़ाकर 23 जून 2024 की गई।
केन-बेतवा के डूब प्रभावित 22 गांवों को 6700 परिवार को विशेष पैकेज दिया गया।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के रसोइये का मानदेय 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया।
मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत अब JEE की कटऑफ रैंक 1.5 लाख के नीचे वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
लाड़ली बहना योजना के तहत 450 के सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। सब्सिडी मिलेगा वापस।
MP को सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिल चुका है नोटिस
मप्र में पिछले 5 साल में 5 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला खंडवा का है, जहां दो मुस्लिम पुरुषों की पिटाई हुई थी। उन्हें ईद की पूर्व संध्या पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोका था। कथित तौर पर गोमांस ले जाने के आरोप में पीटा गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल में मॉब लिंचिंग की सुनवाई में मप्र समेत छह राज्यों को नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि मुआवजा अभी तक क्यों तय नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *