किराएदार से रेप करने वाला मकान मालिक का बेटा बस स्टैंड से गिरफ्तार

ग्वालियर. चार दिन पहले खुद से 13 साल बड़ी किराएदार के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए मकान मालिक के बेटे को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर छोड़ने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा था, लेकिन सही समय पर पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उसे पकड़ा है। पुलिस ने घटना के संबंध में उससे पूछताछ की है। शहर के गोला का मंदिर थाना प्रभारी मचल सिंह मण्डेलिया ने बताया कि सैनिक कॉलोनी पिंटो पार्क पर 36 वर्षीय महिला किराएदार से मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, तो आरोपी फरार मिला। आरोपी के हाथ नहीं आने पर एसआई मुकुल यादव, एएसआई साहब सिंह, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शर्मा, आरक्षक शशिकांत, राजेश बघेल और चंद्रशेखर को आरोपी की तलाश में लगाया। इसके बाद सूचना मिली कि आरोपी शहर से भागने की तैयारी में है। जिस पर पुलिस ने स्टेशन और बस स्टैंड सहित शहर के नाकों पर सूचना देकर चेकिंग बढ़ा दी।

पता चलते ही पुलिस ने बस स्टैण्ड पर दबिश दी
पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही थी कि तभी पता चला कि आरोपी बस स्टेण्ड पर है, इसका पता चलते ही पुलिस ने बस स्टैण्ड पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह शहर से भागने की तैयारी में था और भागने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। उसने पूछताछ में पहले दुष्कर्म करने से मना या, लेकिन जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो जुर्म कुबूल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *