फूलबाग मैदान पर होगा राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन, CM विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितम्बर को ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में CM चौहान सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश भर की बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत धनराशि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। CM चौहान इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना एवं भण्डारे में जनमानस के साथ प्रसादी ग्रहण करने के बाद शहर में जन दर्शन यात्रा भी करेंगे। यह जन दर्शन यात्रा के रूट को कड़ी सुरक्षा में लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने CCTV कैमरे लगाना शुरू कर दिए हैं। जिससे CM के रोड शो के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा सके।

फूलबाग मैदान पर होने वाली लाडली बहना हितग्राही सम्मेलन के लिए पंडाल तैयार होते हुए - Dainik Bhaskarफूलबाग मैदान पर होने वाली लाडली बहना हितग्राही सम्मेलन के लिए पंडाल तैयार होते हुए

चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगेंगे
CM के रोड शो काे लेकर भी अधिकारी अलर्ट हैं। संभाग आयुक्त सिंह एवं एडीजीपी वर्मा ने अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर मार्ग, इंदरगंज व जयेन्द्रगंज सहित सम्पूर्ण जन दर्शन यात्रा (रोड शो) रूट का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन स्थल फूलबाग मैदान पहुँचकर तैयारियाँ देखीं। साथ ही पूरे रूट पर CCTV कैमरे चप्पे-चप्पे पर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिससे मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान पूरी निगरानी रखी जा सके।

कार्यक्रम के दिन पंडाल में लगने वाले कट आउट पोस्टर व होर्डिंग्स्कार्यक्रम के दिन पंडाल में लगने वाले कट आउट पोस्टर व होर्डिंग्स्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *