आज डिपो परिसर में मेट्रो कोच को चलाने की तैयारी

इंदौर. मेट्रो कोच के जांच परीक्षण का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। गांधी नगर डिपो में बने स्टेब्लिंग यार्ड में इंजीनियरों की टीम द्वारा मेट्रो कोच का परीक्षण किया जा रहा है। कोच विद्युत सप्लाय देकर स्टेब्लिंग यार्ड में लगी पटरियों पर चलाकर जांच की जा चुकी है। मेट्रो डिपो परिसर में थर्ड रेल भी चार्ज हो चुकी है। ऐसे में कोच को आज मेट्रो डिपो परिसर में बिछाई गई पटरियों पर विद्युत सप्लाय देकर चलाया जाएगा।

इस तरह मेट्रो कोच के मूवमेंट की जांच की जाएगी। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन मे मेट्रो कोच को वायडक्ट व प्लेटफार्म तक भी ले जाया जाएगा। शुक्रवार को मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि. के डायरेक्टर अजय शर्मा ने डिपो व ट्रायन रन वाले प्लेटफार्म पर कोच व तैयारियों को देखा। अभी तक 14 सितंबर को मेट्रो के गांधी नगर स्टेशन से सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर 3 तक 5.9 किलोमीटर की दूरी पर ट्रायल रन प्रस्तावित है। हालांकि शहर में हो रही वर्षा के कारण डिपो परिसर में सड़क तैयार करने व अन्य कार्यो में मेट्रो प्रबंधन को थोड़ी मुश्किलें भी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *