मेहमानों के लिये भारत मंडपम में 700 शेफ और स्टाफ बनायेंगे 400 डिश, किचिन रहेगी लाइव, क्लासिकल म्यूजिक-डांस

नई दिल्ली. जी-20 समिट के लिये प्रगति मैदान पर बने ‘‘भारत मंडपम्’’ में आने वाले तमाम देशें के राष्ट्राध्यक्षों के लिये लगभग 700 शेफ खाना बनायेंगे। विदेशी मेहमानों को लगभग 400 से अधिक व्यंजन परोसे जायेंगे। इसके अलावा भी श्रीअन्न से बने देसी पकवान और विदेशी डिश भी विदेश के राष्ट्राध्यक्षों सहित उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल को खिलाई जायेगी। उधर, दिल्ली सरकार ने जी20 समिट में शामिल होने वाली हस्तियों को परोसे जाने वाले भोजन की जांच के लिये फूड सेफ्टी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
जी20 समिट के लिये दुनियाभर के मेहमानों का देश की राजधानी नई दिल्ली में जमावड़ा होने लगा है। सुरक्षा के बंदोवस्त चाक-चौबंद किये गये हैं। तो वहीं मेहमानों की मेहमाननवाजी के लिये राजधानी के बड़े 5 सितारा होटलों के स्टाफ को लगाया गया है और साथ ही समिट के वेन्यू यानी ‘‘भारत मंडपम्’’ में मेहमानों के लिये ब्रेकफास्ट, लंच, हाईटी और डिनर भी फाइव स्टार होटल के शेफ ही बनायेंगे।
‘‘भारत मंडपम्’’ के भीतर एक लाइव किचन बनाई गयी है। इसमें 5 सितारा होटलों की तरह की शेफ मेहमानों की फरमाइश पर डिश बनायेंगे। फिर चांदी के बर्तनों में डिशेज विदेशी मेहमानों को सर्व की जायेगी। इसमें भारत के व्यंजनों से लेकर तमाम देशों का पारंपरिक खाना भी उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *