ग्वालियर में कार्यकारिणी घोषित होने के बाद भाजपा में बवाल
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव की बेला में रविवार रात को भाजपा महानगर ईकाई के अध्यक्ष अभय चौधरी प्रदेश नेतृत्व पर दवाब बनाकर अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। घोषित कार्यकारिणी में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के नजदीकी पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी की छाया से कार्यकारिणी को मुक्त करने की कवायद नजर आ रही है। प्रदेश नेतृत्व को भी अंदेशा था कि कार्यकारिणी घोषित करने पर विरोध के स्वर उठ सकते हैं। कार्यकारिणी घोषित होने के साथ फिलहाल संगठन में आंतरिक रूप से घोषित कार्यकारिणी के खिलाफ विरोध स्वर उठना शुरू हो गये है।
नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप, अपने लोगों को पद पर बैठाने के लिये जिलाध्यक्ष ने खेल खेला
पिछड़ा वर्ग, महिला कार्यकर्ता के साथ अनुसूचित वर्ग कार्यकारिणी में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण नाराज है और उचित मंच पर नाराजगी प्रकट करने की रणनीति बना रहे हैं। फिलहाल खुलकर कुछ बोलने के लिये तैयार नहीं है। नाराजा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के मंच पर अपना विरोध दर्ज करा दिया है। 33 सदस्यीय कार्यकारिणी में पिछड़े वर्ग के चार, अनुसूचित वर्ग के महिला कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उपाध्यक्ष पद व महामंत्री पद पर अपने नजदीकी लोगों को बैठाने के लिये जिलाध्यक्ष ने पूरा खेल खेला गया है।
चौथी बार जिलाध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद अभय चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व में अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के लिये दवाब बनाना शुरु कर दिया था। प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व कार्यकारिणी के साथ समन्वय के साथ चुनाव कार्य के लिये जिलाध्यक्ष को समझाइश दी थी। किंतु शुरुआत में अभय चौधरी ने साफ कर दिया था कि कमल माखीजानी द्वारा बनाई गई कार्यकारिणी के साथ कार्य कर अपेक्षा के अनुरूप नतीजे हासिल नहीं किये जा सकते हैं। काफी दवाब के बाद वरिष्ठ नेताओं से सामांजस्य स्थापित कर कार्यकारिणी घोषित करने की इजाजत जिलाध्यक्ष को प्रदेश नेतृत्व ने दी थी।
