पुलिस ने 600 लीटर शराब 8000 लीटर गुडलाहन किया नष्ट

ग्वालियर आगामी विधानसभा को दृष्टिगत रखते हुये जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब व मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मोहनगढ़ कंजर डेरा पर भारी मात्रा में कच्ची शराब देशी हाथ भट्टी की बनी हुई तैयार की जाकर एकत्रित की जा रही है जो कि विधानसभा चुनाव के दौरान विक्रय की जायेगी। थाना भितरवार व थाना करहिया टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने के लिये कहा गया।
टीआई भितरवार धवल सिंह चौहान व थाना प्रभारी करहिया एसआई अजय सिकरवार ने थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मोहन गढ़ कंजर डेरा पर दबिष दी। पुलिस टीम को आता देखकर कंजर डेरा की पुरूष, महिलायें 3 ड्रम शराब छोडकर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा तीनों ड्रमों को खोलकर देखा तो प्रत्येक ड्रम में 200-200 लीटर कुल 600 लीटर कच्ची देशी हाथ भट्टी की देशी शराब कुल कीमत 01 लाख 20 हजार रूपये भरी हुई पाई गई। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया तथा मौके पर 40 ड्रम और मिले जिनमें 8000 लीटर गुड लहान कीमती 10 लाख रूपये भरा हुआ मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा फैलाकर नष्ट किया गया। मौके से फरार हुये शराब माफियाओं के नाम ज्ञात हुये है जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाष की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *