लोकायुक्त की छापा-पटवारी सुरेश बंजारा 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

मुरैना. ऑनलाइन नामांतरण के एवज में फरियादी केन्द्रसिंह सिकरबार, निवासी जौरा के ग्राम गलेथा, हवेली का पुरा से 15 हजार रूपये की मांग कर रहा था। जिस जगह का नामातंरण होना वह हलका नम्बर 93 तहसील जौरा मुरैना के अंतर्गत आती है।
ऑनलाईन नामान्तरण पर अमल करने के एवज में पटवारी सुरेश बंजारा हलका नंबर 93 जौरा द्वारा आवेदक केन्द्रसिंह सिकरबार ने ग्वालियर आकर लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की। जिस पर एसपी रामेश्वर यादव ने टीम बनाकर मुरैना रवाना कर दी। आरोपी पटवारी सुरेशबंजारा के निवास पर फरियादी केन्द्रसिंह सिकरबार जैसे पटवारी को रूपये देने का ग्रीन सिग्नल देते ही लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया और घटनास्थल से पटवारी के कब्जे से 15 हजार रूपये जब्त कर लिये। इसके बाद टीम ने पटवारी हाथ धुलवाये तो पानी का रंग गुलाबी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *