Aditya L1 Mission- कौन हैं निगार शाजी जिनके हाथों में थी सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की कमान

नई दिल्ली. Aditya L1 Mission भारत की स्पेस एजेंसी इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्य मिशन आदित्य एल-1 धरती से सूर्य की तरफ जाने के लिये शनिवार को लांच किया गया। इसरो के वैज्ञानिकों ने सूर्य मिशन के लिये बहुत मेहनत की। अहम बात है कि सूर्य मिशन की कमान एक महिला वैज्ञानिक के हाथ में है। उनका नाम निगार शाजी है। आजकल दुनियाभर में निगार शाही की चर्चा हो रही है। तमिलनाडु की निगार शाजी करीब 35 वर्षो से इसरो में अपनी सेवायें दे रही है। वैज्ञानिक निगार शाजी भारतीय रिमोट सेंसिंग, संचार और इंटर प्लेनेटरी सैटेलाइट प्रोग्राम में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभा चुकी है। निगार शाजी वर्ष 1987 में इसरो के सैटेलाईट सेंटर से जुड़ी थी।
कौन है निगार शाजी
आपको बता दें कि निगार शाजी मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली है। चेन्नई से 55 किमी दूर तेन्काशी की वह निवासी है। निगार शाजी तमिलनाडू के उन वैज्ञानिकों की लाइन में शामिल है। जिन्होंने चन्द्रयान के 3 मिशन अहम योगदान दिया है। इस सूची में निगार शाजी, मलियसामी अन्नादुराई, पी वीरूमुथुवेल और एम वनिता का नाम शामिल है।
एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुकी है निगार शाजी
आपको बता दें कि रिसोर्ससैंट -2ए की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी निगार शाजी रह चुकी है। यह नेशनल रिसोर्स मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट के लिये भारतीय रिमोट सेंसिंग उपग्रह है। उन्होंने इमेज कम्प्रेशन, सिस्टम इंजीनियरिंग सहित अन्य विषयों पर कई रिसर्च लेटर लिख हैं।
निगार शाजी ने कहां ली शिक्षा
निगार शाजी ने मदुरै की कामराज यूनीवर्सिटी से बीई की डिग्री हासिल की और इसके अलावा रांची से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा निगार शाजी बेंगलुरू में इसरो के उपग्रह टेलीमेट्री सेंटर की चीफ भी रह चुकी है। गौरतलब है कि सूर्य मिशन आदित्य एल-1 में निगार शाजी बड़ी भूमिका निभाई है। आदित्य एल-1 सूर्य की स्टडी करेगा। आदित्य के लांच होते ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया। जिन्होंने सूर्य के अध्ययन के लिये सैटेलाइट लांच किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *