कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला उत्पीड़न पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

ग्वालियर- डॉक्टर विमलेन्द तिवारी की पुस्तक मानवी का विमोचन ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा 31 अगस्त को किया गया गया कार्यक्रम की अध्यझता पूर्व न्याधीश बृजकिशोर दावे द्वारा की गयी श्री सिंधिया ने पुस्तक का विमोचन कर पुस्तक के बारे मे कहते हुए पुस्तक के विषय कन्या भ्रूण हत्या एवम महिला उत्पीड़न पर प्रकाश डालते डॉक्टर तिवारी की सराहना की एवम नारी सम्मान को समर्पित रहने को आह्वान किया।
कार्यक्रम मे श्री सिंधिया अतिथिगणो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मा सरस्वती पर माल्यार्पण किया गया जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने भी डॉक्टर तिवारी से अपनी बचपन की मित्रता का बखान किया डॉक्टर तिवारी ने अपने उद्बोधन मे कैलासवासी श्री सिंधिया से अपने संबधो के उदाहरण देते उनके सद विचारो को सराहा साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा विमोचन हेतु समय दिए जाने हेतु आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अर्जुन जाटव द्वारा किया गया कार्यक्रम स्थानीय होटल लेन्डमार्क मे किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *