ग्वालियर के साडा में हवाईजहाज के इंजन रिपयरिंग के वर्कशॉप एमआरओ खोलने की तैयारी

ग्वालियर. एयरक्राफ्ट के इंजन की रिपेयरिंग के लिए साडा क्षेत्र में मेंटेनेंस एंड रिपेयर ऑर्गेनाइजेशन (एमआरओ) खोलने की तैयारी नागर विमानन मंत्रालय द्वारा की जा रही है। इसका खुलासा मीडिया से चर्चा में नागर विमानन मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार पीयूष श्रीवास्तव ने किया। वे शहर में आयोजित इंटरनेशनल एयरोस्पेस कांफ्रेंस में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में एविएशन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों को ग्वालियर के साडा क्षेत्र में एमआरओ खोलने का प्रस्ताव दिया है। मंत्रालय की कोशिश है कि ग्वालियर में एमआरओ खुले।

एयरबस ने पैसेंजर विमान के कार्गो डोर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया
छत्री ने बताया एयरबस के किसी भी विमान में भारत के बने पार्ट्स, सॉफ्टवेयर या इंजीनियरिंग के तौर पर मेक इन इंडिया का योगदान रहता है। मार्च 2023 में टाटा के साथ एयरबस ने पैसेंजर विमान के कार्गो डोर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
भारत में बनेंगे मिलिट्री के 40 प्लेन सी-295
वर्तमान में एयरबस के विमान यूरोप में बनते हैं। भारत के सप्लायर से पार्ट्स और सॉफ्टवेयर लिए जाते हैं। जल्द ही भारत में मिलिट्री ट्रांसपोर्टेशन के लिए प्लेन (सी-295) बनाया जाएगा।
3 साल के अंदर इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर आएंगे
देश में तीन साल के अंदर इलेक्ट्रिक हेलीकाप्टर आएंगे। यात्री इनसे 200 से 300 किमी तक का सफर कर सकेंगे। यह बात बातचीत में हंच मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित दत्ता ने कही। उनका कहना है बेंगलुरु एयरपोर्ट से सिटी में जाने के लिए दो घंटे का समय लगता है, लेकिन हेलीकाप्टर 12 मिनट में पहुंचा देते हैं। टैक्सी बुक करने पर लगभग 2 हजार तो हेलीकाप्टर में प्रति पैसेंजर 4 हजार रुपए का खर्च आता है। इससे 50% तक ऑपरेटिंग कॉस्ट के साथ पैसेंजर फेयर कम हो जाएगा।
इंजन के पार्ट्स तैयार करने वाली छोटी-छोटी इंडस्ट्री ग्वालियर में खुलेंगी
एयरक्राफ्ट के रिपेयरिंग के लिए एमआरओ खुलने पर इंजन के पार्ट्स तैयार करने वाली छोटी-छोटी इंडस्ट्री ग्वालियर में खुलेंगी। इससे सप्लाई चेन स्थापित होगी। लोगों को रोजगार भी मिलेंगे। ग्वालियर से नए शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
इंडिगो से 500 व एयर इंडिया से 250 एयरक्राफ्ट बनाने का ऑर्डर मिला
एविएशन के क्षेत्र में भारत, यूएस व चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू मार्केट है। इससे भारत में प्लेन की मांग बढ़ना तय है। यह बात फ्रांसीसी कंपनी एयरबस इंडिया के साउथ एशिया रीजन के डायरेक्टर एचआर सूरज छत्री ने कही। वे इंटरनेशनल एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा- एयरबस को इंडिगो से 500 आैर एयर इंडिया से 250 एयरक्राफ्ट बनाने का ऑर्डर मिला है। ग्लोबल मार्केट फोरकास्ट के मुताबिक अगले 20 साल में
भारत में एयरक्राफ्ट 750 से 2200 हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *