ग्वालियर में तापमान 35 डिग्री पार

भोपाल. मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक होने से दिन का तापमान बढ़ गया है। मंगलवार को ग्वालियर में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि प्रदेश के 25 शहरों में 30 डिग्री या इससे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 1-2 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश के सिस्टम की एक्टिविटी से बारिश हो सकती है। IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगस्त में दूसरी बार मानसून ब्रेक होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। अभी प्रदेश में सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस कारण मौसम शुष्क है और दिन का तापमान बढ़ गया है। 1-2 सितंबर को जबलपुर-शहडोल संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

24 घंटे में कैसा रहा मौसम
सतना में हल्की बूंदाबांदी हुई। बावजूद यहां तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भोपाल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी गर्मी का असर रहा। यहां तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *