भोपाल में 30 सितंबर को होगा एयर शो, 50 एयर प्लेन होंगे शामिल

भोपाल. 30 सितंबर को बड़े तालाब पर एयर शो होगा। इसमें 50 एयरप्लेन्स द्वारा रोमांचक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 22 सितंबर से एयर-शो की रिहर्सल प्रारंभ होगी। फाइनल रिहर्सल 28 सितंबर को होगी। इस दौरान कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कई गतिविधियों का आयोजन भी होगा, जिनमें बैंड के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए 17 एयरप्लेन स्टैंड-बाय पर रखे जाएंगे। एयर-शो को बड़े तालाब पर बोट क्लब से देखने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही कुछ बोट के माध्यम से तालाब से भी एयर-शो को देखने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *