ग्वालियर में रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत
ग्वालियर. पुरानी छावनी एबी रोड पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय सतीश राठौर अंबाह-मुरैना, 65 वर्षीय केदार राठौर शहर मुरैना की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे हुई है। मृतक मुरैना से ग्वालियर किसी गमी (रिश्तेदार के अंतिम संस्कार) में शामिल होने आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
