घरेलू गैस सिलेंडर 450 में देंगे, बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली नहीं होगी- CM शिवराज सिंह

भोपाल. जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं। सम्मेलन शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों के पैर पखारे। महिलाओं ने CM को बड़ी राखी भेंट की। CM ने लाड़ली बहना कैलेंडर लॉन्च किया। CM के बेटे कार्तिकेय भी कार्यक्रम मंि पहुंचे हैं। लाड़ली बहना योजना पर 3D एनामॉर्फिक शो दिखाया गया।

मुख्यमंत्री का भाषण अपडेट्स
‘सावन के इस महीने में रसोई गैस 450 रुपए में तुम्हारा भैया दिलवाएगा। इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे, ताकि महंगी गैस न लेनी पड़ी।
‘सिंगल क्लिक से तुम्हारे बैंक खातों में राखी के लिए 250 रुपए डाल रहा हूं। 10 सितंबर को फिर 1 हजार रुपए डाले जाएंगे। अक्टूबर से अब बहनों के खातों में 1250 रुपए डाले जाएंगे।
‘बढ़े हुए बिजली के बिल की वसूली नहीं होगी। सितंबर में बढ़े हुए बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे। गरीबों का बिजली का बिल केवल 100 रुपए हो जाएगा। दूर – दराज के जिन मजरे और टोले में बिजली नहीं है, वहां अब 20 मकान की कोई बस्ती है तो वहां बिजली लेकर जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ की व्यवस्था की है।
मध्यप्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क के साथ पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस के रूप में रखेंगे। पुलिस में बेटियों के लिए 30% आरक्षण को बढ़ाकर 35% किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती में 50% बेटियां भर्ती होंगी। बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें भी 35% भर्ती बेटियों की जाएगी।
‘कई पद ऐसे होते हैं, जिनमें सरकार नियुक्तियां करती है। हम तय कर रहे कि कम से कम 35% नियुक्तियां महिलाओं की होगी। नॉमिनेटेड पोस्ट पर बहनों को भी नियुक्त करूंगा।
‘बहन-बेटियों को सशक्त बनाने के लिए बेहतर शिक्षा देना होगी। आज फैसला कर रहे हैं कि बेटियों की पढ़ाई फ्री कराएंगे। फीस मामा भरवाएगा।
‘जितनी भी लाड़ली बहना हैं, वे सभी आजीविका मिशन के तहत आएंगी। उनको बैंक लोन देगा, ब्याज केवल 2% होगा, वो भी भैया भरेगा।’
प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाया जाएगा। जहां आधी से ज्यादा बहनें चाहेंगी, वहां अगले साल से शराब दुकान बंद कर दी जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *