MP- दलित की पीट-पीटकर हत्या, मृतक की मां को किया निर्वस्त्र, 9 आरोपी गिरफ्तार

सागर. मध्यप्रदेश के सागर जिले में दलित युवक की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। आरोप है कि दबंगों ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ समझौते का दबाव डाला है। लेकिन पीडि़त दलित परिवार इससे मना कर दिया है। जिसके बाद दबंगों ने दलित परिवार पर हमला बोल दिया और उनके बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और इतना ही नहीं बेटे के बचाव में आयी उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की गयी। आरोप है कि दबंगोकं ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। घटना में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये है मामला
मामला 24 अगस्त की रात का है। सागर के बरोदिया नौनागिर गांव में दलित युवक लालू उर्फ नितिन अहिरवार (18) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने आई मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया। पुलिस ने 9 नामजद और तीन से चार अज्ञात आरोपियों पर केस किया है। मुख्य आरोपी विक्रम सिंह ठाकुर (41), आजाद ठाकुर (36), इस्लाम खान (37), सुशील कुमार सोनी (36), अनीस खान (28), फरीम खान (22), अभिषेक रैकवार (18) और अरबाज खान (19) गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी बरौदिया नौनागिर निवासी हैं। फरार आरोपी कोमल सिंह ठाकुर समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
)
कांग्रेस ने घेरा भाजपा को
सागर की घटना को कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर जोरदार हमला बोला है। एक बार फिर से मध्यप्रदेश से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आया है। कांग्रेस के खरगे ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि इस बार मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। समाज के वंचित और शोषित वर्ग को तड़पने -तरसाने का जवाब आपको कुछ माह बाद मिल जायेगा और भाजपा की बिदाई निश्चित है।

पुलिस ने 9 आरोपी गिरफ्तार
यह घटना खुरई देहात थाना इलाके के बरोदिया नौनागिर में हुई है। कुछ दबंगों ने कथित रूप से एक दलित युवक को पीट-पीट कर मार डाला है। यह आरोप है कि जब युवक की मां बीच-बचाव के लिये आयी तो उसको निर्वस्त्र कर दिया गया है। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुकउा है। बाकी आरोपियों की धर -पकड़ के लिये दविश जारी है।
