शिन्दे की छावनी स्थित युगांतर होटल वाली गली में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को पकड़ा
पकड़े गए जुआरियों के पास से 01 लाख 23 हजार 200 रुपये नगद व 02 ताश की गड्डी की जप्त
ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। थाना इंदरगंज क्षेत्रान्तर्गत शिंदे की छावनी स्थित युगांतर होटल वाली गली मंदिर के पास में कुछ लोग एकत्रित होकर हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना पर से एसपी ग्वालियर ने डीएसपी अपराध षियाज़ के.एम. को थाना क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।
डीएसपी अपराध द्धितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार ने क्राइम टीम को बताये स्थान शिन्दे की छावनी स्थित युगांतर होटल वाली गली मंदिर के पास कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने होटल वाली गली मंदिर के पास में देखा तो कुछ लोग हार जीत का दाँव लगाकर ताश की गड्डी से जुआ खेलते हुये दिखे। जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा जुआ खेल रहे 05 लोगों को घेरकर पकड़ लिया गया। मौके पर पुलिस टीम को कुल 1,23,200 रूपये नगद व 2 ताश की गड्डी 52 पत्तों की मिली। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच TI अमर सिंह सिकरवार, ASI राजीव सोलंकी, HC भगवती सोलंकी, रामबाबू, R गौरव आर्य, अनिल मौर्य, रामवीर सगर, अरुण पवैया की भूमिका रही।
