होटल के कमरे में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की अश्लील वीडियो वायरल, विधायक बोले एडिट वीडियो मेरी नहीं है

ग्वालियर. डबरा में विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस विधायक की एक सीडी वायरल होने के बाद भूचाल आ गया है। ग्वालियर जिले के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का यह अश्लील वीडियो वायरल हुआ हे। वह होटल में किसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
MLA सुरेश राजे बोले
वायरल अश्लील वीडियो पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो उनका नहीं है। टेक्नोलॉजी का उपयोग कर वीडियो एडिट किया गया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो को वायरल करने से पहले अनजान लोग कॉल कर 50 लाख रूपये की मांग कर रहे थे। पैसे नही ंदेने पर अज्ञात लोगों ने एडिट वीडियो वायरल किया है।
50 लाख रूपये मांगने वालों करायेंगे FIR
कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने कहा है कि वीडियो वायरल करने और 50 लाख रूपये की मांग करने वालों पर एफआईआर दर्ज करायेंगे। उन्होंने कहा है कि वीडियो वायरल करने के पीछे राजनैतिक मंशा भी जताई है। विधायक ने कहा है कि मेरी राजनैतिक हत्या कुछ लोग करना चाहते हैं। प्रशासन की मदद लेकर इस वायरल वीडियो के खिलाफ सुरेश राजे शिकायत करेंगे। वहीं सुरेश राजे ने कहा है कि पहले 10-20 हजार वोटों से जीते थे। लेकिन अब इस वायरल वीडियो के बाद 50 हजार वोटों से जीतेंगे।
वायरल वीडियों होने के बाद राजनीति शुरू
मध्यप्रदेश के डबरा विधायक सुरेंश राजे के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर कांग्रेस को कार्यवाही करनी चाहिये और कांग्रेस स्पष्ट करें कि क्या यही उनके नेताओं का चरित्र और चेहरा है। वहीं कांग्रेस ने कहा यह डबरा विधायक सुरेंश राजे का व्यक्तिगत मामला है। कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं हैं। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता को हराया है, हो सकता है यह कोई षड़यंत्र हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *