छात्र नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, NSUI प्रदेशाध्यक्ष सहित 50 गिरफ्तार

इन्दौर. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर के बाहर स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आसपास के कई जिलों के स्टूडेंट्स पहुंचे थे। NSUI के आव्हान पर इस प्रदर्शन में छात्रों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा आपको बता दे कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सोंपने के लिये पहुंचे थे। लेकिन ज्ञापन नहीं दे पाये।

जैसे ही छात्र संगठन विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पहुंचा पुलिस ने रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने पानी की तेज बौछारों के साथ सभी को यूनिवर्सिर्टी के गेट से दूर खदेड़ दिया। कई जगह पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा जिसमें कई छात्र को चोट भी आई है। पुलिस ने एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, पंकज प्रजापति, विकास नंदवाना समेत 52 से अधिक कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सभी जिला जेल ले जाकर मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी गेट के पास बैरिगेटिंग थी छात्रों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो धक्का मुक्की शुरू हो गई। इस कारण पुलिस को पुलिस बल का प्रयोग शुरु कर दिया। इसके बाद वाटर कैनन के पानी से सभी को खदेड़ दिया।
जिनको लेकर किया घेराव, यह है प्रमुख मांगें
विश्वविद्यालय एग्जाम टाइम टेबल का सही ढंग से पालन नहीं होना।
समय पर एग्जाम नहीं होने के कारण 3 वर्ष का कोर्स 5 वर्ष में पूरा होना।
रिजल्ट में गड़बड़ियां, जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कोर्स पूरा होने के बाद 10 दिनों के अंदर डिग्री और रिजल्ट की ओरिजिनल कॉपी प्राप्त कराई जाए।
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की नई भर्ती की जाए जो बहुत सारे पद खाली हैं।
खंडवा रोड यूनिवर्सिटी कैंपस और आईटी कैंपस में Lab, Workshop सहित अन्य विभाग की बिल्डिंगों की मरम्मत की जाए।
बाहर से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल की उचित व्यवस्था की जाए।
CEUT परीक्षा की लेट लतीफी से कई छात्र ने प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश लिया।
रिव्यू रिवेल्यूएशन फॉर्म की फीस कम की जाए।
दूर दराज़ से आने वाले छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी में एमपी ऑनलाइन की व्यवस्था अलग से की जाए।
