युवा संसद कार्यक्रम में ग्वालियर की प्रज्ञा जैन को उनके उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार

ग्वालियर मप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री एवं ग्वालियर मैनेजमेंट एसोशियेशन के सदस्य विवेक जैन की सुपुत्री सुश्री प्रज्ञा जैन को जयपुर में महाराजा सवाई मान सिंह विद्यालय द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जयपुर में 12वीं युवा संसद प्रतियोगिता 29 और 30 जुलाई को आयोजित की गई थी। देश के कई प्रतिष्ठित स्कूल जैसे MGDDS (जयपुर) जयपुरिया स्कूल, MGD जयपुर, लोटस वैली गुरूगम,सनबीम स्कूल- (लहरतारा), टैगोर इंटरनेशनल स्कूल (दिल्ली) ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल (गुरुग्राम), चिल्ड्रन एकेडमी (मुंबई) BDM इंटरनेशनल (कोलकाता) आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा थे।
ग्वालियर के प्रतिभागियों मे प्रज्ञा जैन, प्रगुन जैन, तेजस कालरा और हर्षिल गर्ग थे उन्हें संबंधित एजेंडे पर अपने विचारों की त्रुटिहीन प्रस्तुति के लिए बहुत सराहना मिली और उन्होंने अपने वक्तृत्व कौशल और परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। प्रज्ञा जैन को ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ और 11000रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।प्रज्ञा जैन LAHS की छात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *