विवेकानंद केंद्र नीडम के प्रांगण में हनुमान के मंदिर के समक्ष किया मंत्रों का उच्चारण
ग्वालियर हरियाली उत्सव के अवसर पर एवं जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि द्वारा महिला पतंजलि संरक्षिका सुमन अग्रवाल द्वारा विवेकानंद केंद्र नीडम में के द्वारा गायत्री हवन पूजन केंद्र के प्रांगण में हनुमान के मंदिर के समक्ष सभी बहनों के द्वारा बारी बारी से 10 10 15 15 बहनों के ग्रुप में क्रमबद्ध तरीके से सबको चांस मिल जाए। इस तरीके से सुमन अग्रवाल ने स्वयं मंत्रोच्चारण द्वारा कराया गया जिससे वातावरण शुद्ध एवं मंत्रों का उच्चारण किया गया। सामूहिक रूप से जिले की अलग-अलग स्थान की सभी योग शिक्षिकाएं बहने एवं उनके द्वारा सीखने वाली योग साधक बहने करीब 150 बहने ग्वालियर के विभिन्न स्थानों से एकत्रित हुई सर्वप्रथम गायत्री मंत्र उच्चारण एवं महामृत्युंजय मंत्र उच्चारण के द्वारा यज्ञ हवन पूजन एवं आरती की वंदना की।
एक जगह केंद्र सभागार के स्थल पर सभी बहनों ने भजन कीर्तन अपनी अपनी योग कक्षा की बातों को सबके समक्ष रखा योग से किस तरह से किसको फायदा हो रहा है । यह सभी बहनों ने बताया हरिशंकर पुरम की रहने वाली अंजू गुप्ता की योग के माध्यम से योग शिक्षिका इंदिरा मंगल के योग करवाने से उसके वक्ष स्थल पर जो गांठ हो गई थी। वह योग करने ठीक हो गई किरण एवं मीना शर्मा दीदी की क्लास की किसी बहन का घुटने का दर्द अमिता त्रिपाठी की कक्षा की बहन का का साइटिका दर्द गायत्री शर्मा दीदी की कक्षा की बहन का सर्वाइकल पेन इस तरह से सभी ने अपनी अपनी बातों को संरक्षिका सुमन अग्रवाल के समक्ष रखा।
सभी ने भजन किया सावन के गीत गए और भजन कीर्तन के साथ राधा कृष्ण भजन पर जोरदार राधिका गोरी से मैया करा दे मेरा ब्याह सभी बहनों ने डांस किया खूब एंजॉय किया सावन के गीत गाए झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पर हरियाली उत्सव और पिकनिक मनाया।
