ग्वालियर में 101 करोड़ रु. के दान से बनेगा द्वारिकाधीश लोक

ग्वालियर. उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर अब ग्वालियर में द्वारिकाधीश लोक बनाने की तैयारी है। थाटीपुर में एक लाख वर्ग फीट से अधिक भूमि पर 125 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर को 101 करोड़ की दान राशि से बनाया जाएगा। ‘मूर्ति श्री द्वारिकाधीश विराजमान ठाकुर जी महाराज संस्था’ के अध्यक्ष पारस जैन का कहना है कि निर्माण के लिए राशि गुप्त व उजागर दान से जमा होगी। अहमदाबाद की आर्किटेक्ट फर्म ने ड्राइंग-डिजाइन तैयार किया है। शिलान्यास इसी वर्ष दीपावली के बाद होगा और 24 माह में निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

यह दावा किया- वृंदावन के प्रेम मंदिर जैसा नजर आएगा
द्वारिकाधीश लोक में द्वारिकाधीश की प्रतिमा के अलावा गणेश जी व राम दरबार भी होगा। वृंदावन के प्रेम मंदिर की तरह एक ही मंदिर के अंदर गौरी-शंकर, गणेश, शिव पंचायत व राम-जानकी का दरबार होगा। एसी संत निवास, यात्री निवास, भागवत कथा हाॅल, लाइब्रेरी, पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *