पहले दिन ज्ञानवापी की दीवारों पर त्रिशूल और स्वास्तिक की ली गयी फोटो

वाराणसी. ज्ञानवापी मस्जिद में शनिवार को एएसआई का तीसरे दिन का सर्वे शुरू हो गया है। इस बार सर्वे में मुस्लिम पक्ष भी शामिल हुआ है। शुक्रवार को हुए सर्वे में मुस्लिम पक्ष से कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था। अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री मोहम्मद यासीन ने बताया कि हम कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। अब जब कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से मना कर दिया तो हम एएसआई सर्वे में पूरा सहयोग करेंगे। हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि एएसआई को तय करना है कि सर्वे कब तक चलाये। लेकिन कोर्ट के आदेश के अनुसार बिना कोई नुकसान पहुंचाये उच्च तकनीक से इसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज डिटेल मेथड के माध्यम से काम किया जायेगा। जो आगे भी सर्वे का रूप तय करेगा।
दूसरे दिन के सर्वे 7 घंटे चला, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हुई
एएसआई ने शु क्रवार को ज्ञानवापी परिसर के चारों ओर बाहरी हिस्सों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हुई। यह सर्वे लगभग 7 घंटे तक चला। इस बीच सर्वे में एएसआई ने ज्ञानवापी के दीवारों, गुम्बद और खम्भों पर बने अलग-अलग चिन्हों को रिकॉर्ड किया गया। जिसमें त्रिशूल, स्वास्तिक, घंटी, फूल जैसी आकृतियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गयी। हर आकृति की निर्माण शैली, उसकी प्राचीनता आदि की जानकारी दर्ज की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *