भ्रष्टाचारी भाजपा अब स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटने आई है, ऐसा नहीं होने देंगे: मितेंद्र दर्शन सिंह
ग्वालियर -भारतीय जनता पार्टी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को लूटने के हथकंडे अपनाती रही है। पहले भी मीटर बदले गए, इसमें करोड़ों रुपए के घोटाले चर्चा बने रहे। बिजली महंगी हो गई । अब भाजपा ने भ्रष्टाचार का नया फंडा निकालते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी की है। यदि स्मार्ट लग गए तो इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों में बिजली की रेट 2 से 3 गुना महंगी हो जाएगी। इसके अलावा मीटर लगाने में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हो सकता है। इसलिए हम सबको इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने स्मार्ट मीटर सहित जनहित के अन्य मुद्दों के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद शनिवार से कर दिया। उन्होंने पहले चरण में शनिवार को किला गेट से सेवा नगर तक पर यात्रा के दौरान यह बात कही। यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही।
मितेंद्र सिंह का कहना था कि ऊर्जा मंत्री इसी विधानसभा के हैं और उन्हीं के मंत्रालय में बिजली के ट्रांसफार्मर में घोटाला हुआ, मीटर बदलने में घोटाला हुआ, पहले कहा गया कि मीटर बदलने पर बिजली की दरें सस्ती हो जाएंगी, लेकिन हुआ उल्टा। बिजली काफी महंगी हो गई। बिजली कंपनी में करोड़ों रुपए के घोटाले की शिकायतें मीडिया की सुर्खियां बनती रही है।
सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। रोज दुर्घटनाएं हो रही है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आमजन त्रस्त हो चुका है। केंद्र की मोदी और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार तानाशाह हो गई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर नौटंकी रास्ते हैं। लेकिन जनता के सामने अब उनकी नौटंकी बेनकाब होती जा रही है। क्योंकि ऊर्जा मंत्री अपने मंत्रालय में ही गड़बड़ियों को नहीं रोक सके और आए दिन बिजली गुल होती रहती है। इसलिए हम डटकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे । आज की पदयात्रा में कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, कृष्णराव दीक्षित राजेंद्र नाती, इंद्रजीत चौहान, पार्षद विनोद यादव माटू, अशोक प्रेमी, सरमन राय, धनीराम खोइया, दलबीर बौहरे आदि मौजूद रहे।
