ज्ञानवापी -सुप्रीम कोर्ट से भी मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, एएसआई का सर्वे जारी रहेगा

वाराणसी. ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गयी है। चीफ जस्टिस डीवाय चद्रचूड, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा कीबेंच ने मुस्लिम पक्ष से पूछा कि एएसआई के सर्वे क्या परेशानी है। उधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया एएसआई सर्वे शुरू हो गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरूवार को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की यांचिका को खारिज करते हुए जिला कोर्ट के ज्ञानवापी मस्जिद में वैज्ञाानिक सर्वेक्षण के फैसले को बरकरार रखा था। इस फैसले के खिलफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट आज ज्ञानवापी मामले के सुनवाई योग्य होने को लेकर दाखिल याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *