चीतों की मौत का सच, नामीबिया की टीम ने खुलासा किया

श्योपुर. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में लगातार हो रही चीतों की मौत ने सबको हैरान कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम पर प्रोजेक्ट के चलते चीतों की मौत ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। नेशनल पार्क मैनेजमेंट लगातार मौतों का कारण पता लगाने में जुटा है। लेकिन नामीबिया से आयी एक रिपोर्ट ने सबको चौका दिया है। इस रिपोर्ट में हाल ही में एक हुई एक मादा चिता धात्री की मौत की वजह बताया गया है।
सीसीएफ नामीबिया ने ट्वीट कर धात्री की मौत की वजह बताया है। रिपोर्ट ने कहा गया है कि फ्लाईलार्वा संक्रमण से कीड़े पड़ने से मादा चीता धात्री की मौत हुई थी। इस बात का खुलासा धात्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। कीड़ों के संक्रमण फैलने की वजह से मौत हुई थी। चीता कंजर्वेशन फंड ने देर रात ट्वीट कर जानकारी दी है। पोस्टमार्टम के दौरान कूनो के डॉक्टरों के साथ सीसीएफ की टीम भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *