‘आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती’ राहुल गांधी सासंदी बहाल होगी, 133 दिन के बाद सजा पर लगी रोक

यह तस्वीर 23 मार्च 2023 की है। इसी दिन मानहानि केस में सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद राहुल की सांसदी चली गई थी। - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर ही रोक लगा दी है। जिस वजह से उनकी सांसदी गयी थी। मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल को निचली अदालतों ने 2 वर्ष की सजा सुना थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं होती। तब तक दोषसिद्धि पर रोक रहेगी। सुनवाई की नई तारीख फिलहाल तय नहीं है।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है (फाइल फोटो)
निचली अदालत की तीन बातें

1. हम जानना चाहते हैं कि ट्रायल कोर्ट ने अधिकतम सजा क्यों दी। जज को फैसले में ये बात बतानी चाहिए थी। अगर जज ने 1 साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी को डिसक्वालिफाई नहीं किया जाता।
2. अधिकतम सजा के चलते एक लोकसभा सीट बिना सांसद के रह जाएगी। यह सिर्फ एक व्यक्ति के अधिकार का ही मामला नहीं है, ये उस सीट के वोटर्स के अधिकार से भी जुड़ा मसला है।
3. इस बात में कोई शक नहीं कि भाषण में जो भी कहा गया, वह अच्छा नहीं था। नेताओं को जनता के बीच बोलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह राहुल गांधी का कर्तव्य बनता है कि इसका ध्यान रखें।

राहुल के पक्ष में तीन सबसे बातें
राहुल गांधी की सांसदी फिर से बहाल होगी और वो मौजूदा सत्र में शामिल हो सकेंगे।
अगले साल राहुल चाहें तो चुनाव लड़ सकते हैं, बशर्ते सुप्रीम कोर्ट का आखिरी फैसला उनके खिलाफ ना हो।
राहुल को बतौर सांसद मिलने वाला सरकारी घर फिर से मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *