पाकिस्तान से ग्वालियर वापस लौटने वाली है अंजू
ग्वालियर. भिवाड़ी, राजस्थान से पाकिस्तान जाकर नसरूल्लाह की बेगम बनी अंजू उर्फ फातिमा के वापस लौटने की खबरें जोर पकड़ रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं है। उधर अंजू के हिंदुस्तानी पति अरविंद ने खुलासा किया है अंजू पाकिस्तान में ताल ठोक रही है, बच्चों को पाकिस्तान ले जाने के लिए भारत लौट रही है और किसी भी कीमत पर बच्चों को पाकिस्तान लेकर जाएगी। उसके चैलेंज से हिंदुस्तानी पति अरविंद और पिता ग्याप्रसाद भी परेशान है। अरविंद का कहना है अंजू तो दो साल पहले ही पाकिस्तान भागने की प्लानिंग में थी। लेकिन कोविड की वजह से उसका पैँतरा नहीं चला।
इसलिए तोड़े संबंध
अरविंद ने बताया नसरूल्लाह ने सोशल मीडिया के जरिए अंजू के दिलोदिमाग पर कब्जा किया था। उसने अंजू का ब्रेन वॉश किया। जिसकी वजह से अंजू ने उनसे (अरविंद) से ताल्लुक खत्म कर लिए। उनसे दूरी बनाई, झूठे आरोप लगाए। उधर अंजू केस में खुफिया एजेंसियां ने अपनी पड़ताल थाम दी है। उन्हें अंजू के वापस आने का इंतजार है।
पासपोर्ट व वीजा की जांच
अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए कानूनी तरीके से सरहद पार की थी। लेकिन उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच हो सकती है। क्योंकि अरविंद ने खुफिया एजेसियों से कहा है अंजू ने वीजा कब और केसे बनवाया परिवार में किसी को भनक तक नहीं है। उसके पाकिस्तान और हिंदुस्तान के वीजा आवेदन में अंतर है। पाकिस्तानी वीजा आवेदन में अंजू ने पति का नाम तक दर्ज नहीं किया है।
