हिंदू संगठन ने फूलबाग चौराहे पर मुसलमान लड़के को लव-जिहाद के शक में पीटा, पुलिस ने लड़का-लड़की को परिजनों के हवाले किया

ग्वालियर. फूलबाग चौराहे पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब हिन्दू वादी संगठन मेवात की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान भीड़ को एक लड़का और लड़की गांधी पार्क से आते दिखाई दिए, भीड़ को जब शक हुआ तो उनसे नाम पूछे गए जिसका वे सही जवाब नहीं दे पाए तो भीड़ ने दोनों की मारपीट करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना लगते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां पुलिस ने दोनों लड़का-लड़की को मारपीट कर रही भीड़ से बचाकर थाने लेकर पहुंची और दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके सौंप दिया गया।

लड़के को मारपीट करने वाली भीड़ से बचाती पुलिसलड़के को मारपीट करने वाली भीड़ से बचाती पुलिस

क्या है पूरा मामला
बता दें कि हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया, उनका प्रदर्शन समाप्त ही हुआ था कि एक लड़का और एक लड़की उन्हें पार्क से आते दिखाई दिए, दोनों के हाव भाव जब उन्हें संदिग्ध लगे तो भीड़ में से कुछ लोगों ने उनसे पूछताछ की, लड़की ने अपना नाम हिन्दू बताया लेकिन लड़का चुप रहा , ज्यादा पूछने पर लड़की ने लड़के का नाम भी हिन्दू बताया। भीड़ को लड़की की बात पर शक हुआ तो दोनों की पीटना शुरू कर दिया, लेकिन भीड़ में से ही कुछ लोगों ने पीटने से रोका, पुलिस ने भी बीचबचाव किया और फिर दोनों को पुलिस थाने पहुँचाया, थाने में पूछताछ के दौरान लड़के ने अपना नाम मुसलमान बताया, मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों के परिवार को थाने बुलाया।

दोनों के परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाया
दबंग हिन्दू सेना संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सिकरवार ने कहा कि हमने बच्चों को थाने पहुँचाया है, उनकी बातें संदिग्ध थी, रोकना इसलिए जरुरी था कि कहीं कोई बड़ी घटना ना हो जाये, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।सीएसपी विजय भदौरिया ने कहा कि संगठन के लोगों को लव जिहाद जैसा मामला समझ आया तो उन्होंने हंगामा किया, लड़की की माँ से बात की है दोनों एक दूसरे से परिचित हैं, बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *