नूंह में हिंसा के बाद प्रशासन ने 200 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया, यहां के कई बांग्लादेशी हिंसा में शामिल थे

नूंह. हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर रात हिंसा प्रभावित नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया। वह हिंसा के दिन छुट्टी पर थे। उन्हें अब भिवानी जिले का चार्ज दिया गया है। उनकी जगह पर SP नरेंद्र बिजारणिया को नूंह का जिम्मा दिया गया है। बिजारणिया पहले भिवानी के SP थे और साथ में ADG (लॉ एंड ऑर्डर) के OSD की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। नूंह हिंसा के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने तावडू इलाके में 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया। ये कंस्ट्रक्शन अवैध था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे थे और हिंसा में शामिल थे। कई युवकों का नाम FIR में दर्ज है।

वीडियो नूंह सदर थाने में बैठे हिंसा के आरोपियों की है।वीडियो नूंह सदर थाने में बैठे हिंसा के आरोपियों की है।

पानीपत में हिंसा, नूंह में जुमे की नमाज घरों में होगी
नूंह में आज जुमे की नमाज घरों में ही होगी। नूंह के DC प्रशांत पंवार और पुलिस अधीक्षक ने उलेमाओं से अपील की है। गुरुग्राम में भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है। ACP क्राइम वरूण दहिया ने खुले में नमाज न पढ़ने की अपील की है। सभी मस्जिदों पर पुलिस की सिक्योरिटी रहेगी। हिंसा के चलते 4 जिलों- नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हालात तनावपूर्ण हुए हैं। चारों जिलों में पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य के 9 जिलों में धारा 144 लागू है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *