Varanasi gyanvapi ASI survey Live-ज्ञानवापी में सर्वे काम प्रारंभ

वाराणसी. Varanasi gyanvapi ASI survey Live इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) सर्वे शुरू हो गया है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी मस्जिद पहुंच कर सर्वे काम प्रारंभ हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरूवार को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए जिला कोर्ट के ज्ञानवापी मस्जिद में वैज्ञानिक सर्वेक्षण के फैसले को बरकरार रखा था। उधर, मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस पर आज सुनवाई होगी। ज्ञानवापी सर्वे जारी रखने के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की इस या0िका में आशंका जताई गयी है कि एएसआई वहां खुदाई का काम कर सकती है। वहीं सुप्रीम कोर्ट आज ज्ञानवापी मामले के सुनवाई योग्य होने को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।


ज्ञानवापी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की एसएलपी यानी विशेष अनुंमति याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। ज्ञानवापी सर्वे जारी रखने के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका में आशंका जताई गयी है कि एएसआई वहां खुदाई का काम कर सकती है। वहीं सुप्रीम कोर्ट आज ज्ञानवापी मामले के सुनवाई योग्य होने को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *