अरविंद ठाकुर अब मुरैना के नए ASP, ASP रायसिंह नरवरिया बने SP श्योपुर

भोपाल. मुरैना के नए ASP अब अरविंद सिंह ठाकुर होंगे। इसके साथ ही मुरैना के ASP डॉ. सिंह नरवरिया को पदोन्नत करके श्योपुर जिले का SP बनाया गया है। इसके साथ ही श्योपुर में पदस्थ SP आलोक कुमार सिंह को 18 वीं वाहिनी शिवपुरी में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार रोहित यादव को ग्वालियर से पांचवी बटालियन मुरैना में कमांडेंट नियुक्त किया गया है तथा मुरैना में पदस्थ कमांडेंट विनीत जैन को 13 वीं बटालियन ग्वालियर में पदस्थ किया गया। बता दें कि, राज्य शासन द्वारा पुलिस विभाग में अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। किसी के जिले बदले जा रहे हैं, तो किसी का प्रमोशन किया जा रहा है। इसी क्रम में IPS अवार्ड देने के बाद मुरैना के एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया को पदोन्नत करके श्योपुर जिले का SP बनाया गया है।

मुरैना के नवागत ASP अरविंद ठाकुर मूल रूप से दतिया जिले के कुरथरा गांव के रहने वाले हैं। वेटरनरी से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने राज्य शासन की प्रतिष्ठित MPPSC की परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्ष 2011 में DSP के पद पर चयनित हुए। उनकी सबसे पहली पोस्टिंग चित्रकूट में हुई उसके बाद शाजापुर में CSP रहे। जबलपुर में लंबे समय तक रहे। पहले वर्गी में CSP रहे फिर पाटन में SDOP रहे उसके बाद छिंदवाड़ा के परासिया में SDOP रहे और उसके बाद मुरैना के बानमोर में SDOP रहे। वर्तमान में वे पुलिस अधीक्षक अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, चंबल जोन में पदस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *