स्पेशल ब्रांच करेगी अंजू के पाकिस्तान जाने की जांच

भोपाल. ग्वालियर की अंजू थॉमस के पाकिस्तान जाने की जांच अब मध्यप्रदेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच (SB) करेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके आदेश दे दिए हैं। भोपाल में सोमवार को उन्होंने कहा पाकिस्तान में अंजू की जिस तरह से आवभगत हो रही है लोग उससे मिल रहे हैं, उससे कहीं न कहीं संदेहों को बल मिलता है। गृह मंत्री ने अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा, ‘स्पेशल ब्रांच को निर्देशित किया गया है कि जांच करें कि कहीं यह इंटरनेशनल कॉन्सपिरेसी (अंतरराष्ट्रीय साजिश) तो नहीं है। इंटरनेशनल कॉन्सपिरेसी वाले बिंदुओं को ध्यान में रखकर अंजू के केस को देखें।

अंजू ग्वालियर में टेकनपुर के नजदीक बौना गांव की रहने वाली है। पिता गया प्रसाद थॉमस गांव में ही रहते हैं। अंजू की ससुराल राजस्थान के भिवाड़ी (अलवर) में है। वह 30 दिन के वीजा पर 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंची थी। इस हिसाब से उसे 20 अगस्त तक भारत लौटना है। पाकिस्तानी मीडिया के जरिए पता चला कि वहां उसने सोशल मीडिया फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। इस्लाम धर्म कबूल कर वह फातिमा बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *