अमित शाह का भोपाल दौरा रद्द

भोपाल. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 30 जुलाई को भोपाल दौरा रद्द हो गया है। इंदौर का उनका दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार रहेगा। अमित शाह दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे। यहां वे बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे से बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4.10 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए रवाना होंगे। यहां दर्शन एवं पूजन के बाद शाम 6 बजे होटल मैरियट पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। शाह रात 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *